फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अगले सप्ताह जारी हो सकता है पंचायत सचिव भर्ती का नतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- दस दिसंबर को 1395 पदों के लिए हुई थी लिखित परीक्षा
विज्ञापन


- नए साल से पहले युवाओं को सरकारी नौकरी का मिलेगा तोहफा

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नए साल से पहले प्रदेश के 1395 युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा मिलेगा। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) अगले सप्ताह पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। जेकेएसएसबी मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर रही है और परिणाम जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

पंचायत सचिव के 1395 पदों पर भर्ती परीक्षा दस दिसंबर को हुई थी। इसमें एक लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है। ओएमआर धारित इस परीक्षा में सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू हुई थी। जेकेएसएसबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सब कुछ योजना के तहत रहा तो अगले सप्ताह परिणाम जारी होगा। जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी हो इसके लिए नए साल के पहले सप्ताह तक दस्तावेजों की सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। न्यायालय में लंबित सभी तरह की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हमने भर्ती परीक्षाओं के आयोजन में तेजी लाई है। पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने के कुछ दिन बाद ही शारीरिक परीक्षण शुरू किया गया। शारीरिक परीक्षण पूरा होने के बाद 21 दिसंबर से दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही जनवरी में वित्त विभाग में अकाउंट असिस्टेंट के नौ से अधिक पदों पर भर्ती परीक्षा होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें