फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब नहीं चलेगा रट्टा, दीमागी घोड़े दौड़ाएगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
- रट्टे की परंपरा खत्म करने के लिए कक्षा एक से आठवीं तक बच्चे सात बार देंगे परीक्षा
विज्ञापन


- सरकारी और निजी स्कूलों में निर्धारित समय पर होंगी रचनात्मक और वार्षिक परीक्षाएं
- 50 अंक की वार्षिक परीक्षा होगी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ने वाले बच्चों का अब साल में सात बार मूल्यांकन होगा। इसमें छह बार रचनात्मक और एक बार वार्षिक आकलन होगा। कक्षा एक से आठवीं तक निर्धारित समय पर ही परीक्षा और परिणाम जारी होंगे। छात्र मूल्यांकन योजना के तहत यह पहल की गई है, जिसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ाना है, ताकि वे रटने वाली पढ़ाई की प्रणाली से दूर रहें।
राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने कक्षा एक से आठवीं तक आयोजित की जाने वाली रचनात्मक व वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। विंटर व समर जोन में आने वाले स्कूलों का अलग-अलग शेड्यूल होगा। दोनों जोन में कुल 6-6 रचनात्मक आकलन का पेपर होगा, जबकि एक वार्षिक परीक्षा होगी। मई से लेकर फरवरी तक यह आकलन होगा। इसमें प्रति पेपर पांच अंक का और कुल 30 अंक होंगे। इसके साथ 20 अंक सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और 50 अंक की वार्षिक परीक्षा होगी। बच्चों पर वार्षिक परीक्षाओं का बोझ कम रहे, इसके लिए छह रचनात्मक आकलन करने का फैसल लिया है। इस नई व्यवस्था को 2023-24 के शैक्षणिक सत्र से लागू किया गया है। इसमें बच्चे की स्कूल में उपस्थिति, पढ़ाई, खेल गतिविधियों में भागीदारी देखी जाएगी। जेकेएससीईआरटी अकादमिक अधिकारी ने कहा कि परीक्षा और परिणाम में समानता लाने के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि विंटर और समर जोन में अब निर्धारित समय पर ही परीक्षा ली जाएगी और परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन

-
यह लाभ मिलेगा
- बच्चों का नियमित आधार पर मूल्यांकन होगा, जिससे उनकी पढ़ाई में सुधार किया जा सकेगा।
- लिखित परीक्षा के साथ बच्चों को कौशल उन्मुख बनाया जाएगा।
- बच्चों की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी।

समर जोन का परीक्षा शेड्यूल
पहली परीक्षा मई के दूसरे सप्ताह में, दूसरी अगस्त के अंतिम सप्ताह में, तीसरी अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में, चौथी परीक्षा नवंबर के अंतिम सप्ताह में, पांचवीं जनवरी के दूसरे सप्ताह में, छठी परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह में और वार्षिक परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह में होगी।
विज्ञापन

-
परीक्षा शेड्यूल विंटर जोन स्कूल

पहली परीक्षा मई के दूसरे सप्ताह में, दूसरी जून के अंतिम सप्ताह में, तीसरी अगस्त के दूसरे सप्ताह में, चौथी परीक्षा सितंबर के अंतिम सप्ताह में, पांचवीं नवंबर के दूसरे सप्ताह में, छठी दिसंबर के अंतिम सप्ताह और वार्षिक परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें