फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नए साल में तीन विवि के वीसी का सेवाकाल होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्लस्टर विवि जम्मू और श्रीनगर के साथ बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के उप-कुलपति शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के तीन बड़े विश्वविद्यालयों के उपकुलपति का सेवाकाल नए साल के पहले चार महीनों में पूरा हो रहा है। फरवरी 2024 में क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू और बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय, जबकि अप्रैल में क्लस्टर विश्वविद्यालय श्रीनगर के उपकुलपति का तीन साल का सेवाकाल पूरा हो जाएगा। ऐसे में प्रशासन को समय रहते नए वीसी की नियुक्ति या सेवाकाल में विस्तार देने की पहल करनी होगी चाहिए, ताकि इन विवि में सुचारू शैक्षणिक सत्र चलता रहे। क्लस्ट विवि की बात करें तो 25 जनवरी, 2021 में प्रो. बेचन लाल को तीन साल के लिए वीसी नियुक्ति किया गया था। उन्होंने नौ फरवरी 2021 को अपना पद संभाला था। ऐसे में उनका कार्यकाल नौ फरवरी, 2024 को पूरा हो रहा है। वहीं क्लस्टर विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. डॉ क्यूम हुसैन का कार्यकाल एक अप्रैल 2024 को पूरा हो रहा है। एक अप्रैल 2021 में उन्हें तीन वर्ष के लिए वीसी नियुक्ति किया था। वहीं बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय राजोरी के उपकलुपति प्रो. अकबर मासूद का कार्यकाल 13 फरवरी 2024 में पूरा हो रहा है। 13 अप्रैल 2021 को उन्हें तीन साल के लिए वीसी नियुक्ति किया था। जनवरी से अप्रैल तक विवि में अंतिम वर्ष की परीक्षा, नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी शुरू होती है। तीन विवि में नए कुलपति को लेकर चर्चा भी चल रही। विवि में वरिष्ठ प्रो. भी नए वीसी की दौड़ में शामिल होने की होड़ में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें