लैंगिक संवेदनशीलता कार्यक्रम में शिरकत करने वाली छात्राएं। स्रोत : विश्वविद्यालय।
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के वूमेन स्टडी सेंटर की ओर से मंगलवार को राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुबारक मंडी में लैंगिक संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने किशोरियों, युवतियों के बीच लैंगिक समानता पर संवाद शुरू किए जाने पर जोर दिया। कहा कि लैंगिक संवेदना की बात केवल महिलाओं के अधिकारों की ही बात नहीं, बल्कि हर पक्ष के लिए निष्पक्षता, सम्मान और गरिमा की बात है। लिंग भेद की वजह से हिंसा होती है। उन्होंने इस संबंध में विभिन्न कानूनों के तहत दी गई कानूनी सुरक्षा और संविधानिक प्रावधानों के बारे में भी जानकारी। मौके पर बतौर मुख्य वक्ता वूमेन स्टडी सेंटर की निदेशक प्रो. सविता नैयर ने विचार रखे। इस दौरान राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुबारक मंडी की प्रधानाचार्या नीलम शर्मा, डॉ. सरनजीत कौर, सारिका भट्टी, डॉ. दिशा शर्मा आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो