फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीआर्क की खाली सीटों के लिए 16 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के कॉलेजों में खाली रह गईं बीआर्क की सीटों के लिए आवेदन 16 सितंबर तक किया जा सकता है। आवेदन ऑफलाइन करना होगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का भौतिकी और गणित के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण किया होना आवश्यक है। गणित अनिवार्य विषय के साथ 10+3 डिप्लोमा परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। उनके अंक 45 फीसदी से अधिक होने आवश्यक हैं। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम (जेकेबीओपीईई) के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरविंदर राज वर्मा के अनुसार इच्छुक आवेदकों को बोर्ड के जम्मू या श्रीनगर स्थित कार्यालय में शाम चार बजे तक दस्तावेज के साथ आवेदन जमा करना होगा। इन दस्तावेज में जम्मू-कश्मीर का निवास प्रमाणपत्र, लद्दाख का निवासी होने की स्थिति में अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र, 12वीं का अंक प्रमाणपत्र, अनिवार्य विषय के रूप में गणित के साथ 10+3 डिप्लोमा, नाटा या जेईई, जो भी लागू हो का स्कोर कार्ड होना जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें