फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ईजेएम कॉलेज लेह में कौशल विकास केंद्रों और प्रयोगशालाओं का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
एलजी ने उच्च शिक्षा विभाग लद्दाख पोर्टल भी लॉन्च किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के उप राज्यपाल ब्रिगेडियर (रि.) डॉ. बीडी मिश्रा ने एलीएजर जोल्डन मेमोरियल (ईजेएम) कॉलेज में मशरूम कल्चर, हाई-अल्टीट्यूड ट्रैकिंग गाइड, ग्राफिक डिजाइनर और जैम और जेली उत्पादन तकनीशियन पर चार कौशल विकास केंद्रों और प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया। लद्दाख के उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल का भी उद्घाटन किया। उन्होंने ईजेएम कॉलेज के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और राष्ट्रीय सर्विस स्कीम (एनएसएस) कैडेटों को सम्मानित किया। ईजेएम कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ''''सेंगे खबाब'''' का भी विमोचन किया गया। लद्दाखी युवाओं को प्रतिभाशाली बताते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि उनके हुनर को चैनलाइजेशन और उन्हें पर्याप्त अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है।
विज्ञापन

उन्होंने 33.88 लाख रुपये की लागत से लद्दाख कौशल विकास मिशन द्वारा विकसित सभी चार कौशल कार्यशाला-सह-प्रयोगशालाओं का भी दौरा किया और छात्रों के साथ बातचीत भी की। छात्राओं को पाठ्येतर गतिविधियों को गंभीरता से लेने की सलाह दी। मौके पर एलएएचडीसी लेह के सीईसी एडवोकेट ताशी ग्यालसन, कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. समीना इकबाल, लद्दाख विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. मेहता, आयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा, पद्मा एंग्मो सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें