-2500 सीटों के लिए 2100 आवेदन मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सरकारी व निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस बार बारहवीं की मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। यह फैसला जम्मू -कश्मीर व्यावसायिक बोर्ड ने लिया है। इसका कारण सीटों से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक सुनील गुप्ता ने कहा कि 2500 सीटों के लिए सिर्फ 2100 आवेदन प्राप्त हुए हैं।वहीं गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की प्राचार्य इंजीनियर सुमेरू गुप्ता का कहना है कि उनके कॉलेज में 300 सीटें भरी जाएंगी। अकादमिक मेरिट के हिसाब से प्रवेश देने का बोर्ड से निर्देश मिला है। जल्द ही दाखिले के लिए काउंसलिंग भी शुरू की जाएगी।