फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्रीय विवि जम्मू का शिक्षा विभाग अब पंडित मदन मोहन मालवीय इमारत में

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के शिक्षा विभाग की कक्षाएं और शोध कार्य अब पंडित मदन मोहन मालवीय इमारत में चलेंगे। वीरवार को मुख्य परिसर में स्थित डीडी इमारत से विभाग को नई इमारत में शिफ्ट कर दिया गया है। शिक्षकों को भी अब यहीं पर ही कक्ष दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय सूत्रों का कहना है कि यह इमारत एक परियोजना के तहत बनाई गई है। इसे भारत सरकार से 2017 में मंजूरी दी थी। परियोजना से मंजूर हुई राशि से इस इमारत को इसरो के साथ बनी इमारत के साथ बनाया गया है। अभी विभाग का कुछ सामान पुरानी इमारत में ही है, जिसे जल्द ही समेटा जाएगा। पुरानी इमारत के खाली क्लासरूम अन्य विभागों के छात्रों को आवंटित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में पहली बार इंजीनियरिंग के दाखिले किए गए हैं। करीब 100 से अधिक छात्र विभाग में आए हैं। इसी के मद्देनजर कक्षाओं में तबदील किया गया है। निर्देश के मुताबिक ही संबंधित विभागों की कक्षाएं पढ़ाई जाती हैं। जहां जिस विभाग को बताया जाता है। उसके संबंधित विषयों की क्लासें वहीं पढ़ाई जाती हैं। कुछ माह पहले नया हॉस्टल भी परिसर में शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें