परगवाल। कोरोना के चलते करीब 11 माह से बंद सभी तरह के स्कूल सोमवार को खुल गए। इस बार शिक्षा निदेशालय के आदेश पर पहली से आठवीं कक्षा के स्कूल में पहले दिन उम्मीद से कम संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। उसके बावजूद बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। हालांकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के निजी और सरकारी स्कूल पिछले सोमवार से खुले थे। वहीं प्राइमरी और मिडिल स्कूल खुलने से बाजारों में भी काफी रौनक बढ़ गई। स्कूल प्रबंधक की तरफ से भी बच्चों को कोरोना के चलते सरकार की तरफ से जारी निर्देशों की हिदायतें दी गई। संवाद