विजयपुर। सीबीएसई 12 वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद उन बच्चों में काफी खुशी है जिन्होंने अच्छे अंक प्राप्त करके अपना और परिवार वालों का नाम रोशन किया। अनमोल चाढ़क पुत्र राका चाढ़क निवासी डीली ने 87 फीसदी अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस दौरान चाढ़क बिरादरी के अशोक सिंह चाढ़क आदि सदस्यों ने भी अनमोल चाढ़क को अच्छे अंक प्राप्त करने पर मुबारकबाद दी और शुभकामना के साथ उन्होंने कहा कि आज के युग में पढ़ाई बहुत जरूरी है। क्योंकि पढ़ाई एक ऐसा अनमोल रत्न है जो बांटी जा सकती है कम नहीं होती। अनमोल चाढ़क जोधामल पब्लिक स्कूल का विद्यार्थी है। अनमोल ने बताया कि हमें बहुत खुशी है अभी हम कौन से फील्ड में जाना है प्लान बना रहे हैं।