फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विवि में बोटेनिकल क्लब को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के बोटनी विभाग में बोटेनिकल क्लब को डिप्टी रजिस्ट्रार ने मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य विभाग में छात्रों को व्याख्यान देने के लिए बोटनी विशेषज्ञों को बुलाना है। छात्रों के विकास के लिए लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। विभाग में कार्यशाला में शोधपत्र प्रस्तुत करने का भी प्रावधान रखा गया है। विभिन्न प्रकार के फूल, पौधों की पहचान करने की व्यवस्था की जाएगी। पौधरोपण और इनके संरक्षण के लिए मुहिम शुरू की जाएगी। नर्सरी को भी विकसित किया जाएगा। विभाग के सभी छात्रों और शोधार्थियों को क्लब की सदस्यता लेनी होगी। पहले और तीसरे सेमेस्टर के छात्रों को इस साल के लिए एक हजार रुपये की सदस्यता लेने का प्रावधान रखा गया है। शोधार्थियों को हर साल जुलाई में 1200 रुपये फीस देकर सदस्यता फार्म भरना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें