जम्मू। क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के अब छात्रों के लिए प्रास्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं। जो छात्र प्रास्पेक्टस नहीं खरीदना चाहेंगे, उन्हें संस्थान मजबूर नहीं करेगा। विश्वविद्यालय प्रास्पेक्टस से संबंधित और प्रवेश की जानकारी अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करवाएगा, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो सके। विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. बेचन लाल की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि छात्रों को आवेदन करते समय सिर्फ सेल्फ अटेस्टड दस्तावेज जमा करवाने होंगे। प्रवेश के दौरान कमेटी मौलिक दस्तावेजों की जांच करेगी। छात्र की ओर से दिखाया गया कोई भी प्रमाण या अंक तालिका फर्जी होगी तो कमेटी उसे अपनी कस्टडी में ले लेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के 2021 अधिनियम के अधीन स्कूल, कॉलेज अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं। इसका निवारण किया जाएगा।