जम्मूू। उच्च शिक्षण संस्थानों में दृष्टि बाधित विद्यार्थियों को सर्व सुलभ पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। विवि अनुदान आयोग की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में दृष्टि बाधित विद्यार्थियों के लिए शिक्षा संसाधनों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें उन्हें बारले प्रिंट बुक्स, टेक्सटाइल, ऑडियो और लार्ज प्रिंट बुक्स आदि पाठ्य सामग्री मुहैया करवाने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे ऐसे विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में आसानी हो सकेगी। जारी आदेश के अनुसार सभी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर और कॉलेज प्राचार्यों को यह पहल करनी होगी। पाठ्य सामग्री तैयार कर इसे संस्थानों की साइट पर भी अपलोड किया जाएगा।