जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के कॉलेजों में कौशल विकास कोर्स आवंटित कर दिए गए हैं। दो दिन तक कॉलेजों में काउंसलिंग हुई। यूजी पहले सेमेस्टर में नई शिक्षा नीति के तहत इस बार डिग्री की पढ़ाई करने के साथ कौशल विकास कोर्स पढ़ने का मौका मिला है। अब छात्र डिग्री तक ही सीमित नहीं रहेंगे बल्कि अपना कौशल भी विकसित कर सकेंगे।
इन कोर्स को करने के बाद छात्र कौैशल को निखार सकेंगे। डिग्री पूरी होने के बाद छात्र पहले की तरह बेकार बैठने के बजाए अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। कई छात्र कंपनियों के साथ जुड़कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। प्रबंधन का कहना है कि डिग्री करने के साथ कौशल विकास के कोर्स भी सरकार ने अनिवार्य किए हैं। अपनी इच्छा के अनुसार छात्र कोर्स का चयन कर सकते हैं, जिससे पढ़ाई में उनकी रुचि बढ़ सकती है। छात्रों के विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कौैशल विकास आदि विभिन्न प्रकार के कोर्स शुरू करने का अहम निर्णय लिया है। यह व्यवस्था हर साल जारी रहेगी।