जम्मू। शेर-ए कश्मीर एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नॉलोजी (स्कॉस्ट) जम्मू में एक नंवबर से स्नातक में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। पहले दिन ही सभी वर्गों की सूची जारी कर दी जाएगी। काउंसलिंग के पहले दिन 74.75 से 66.75 फीसदी अंक हासिल करने वाले 137 से 168 रैंक तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। दो नवंबर को 169 लेकर 186 रैंक वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। इन अभ्यर्थियों के 66.5 से 61.75 फीसदी अंक हैं। वहीं, एनआरआई, एमआरआईएस प्रसारित 51 से 140 तक रैंक के अभ्यर्थियों की भी सूची इसी दिन जारी होगी, जिन्होंने 50.75 से 8.75 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। निर्धारित समय सुबह दस बजे अभ्यर्थियों को बाबा जित्तो सभागार में रिपोर्ट करनी होगी। 11 बजे से काउंसलिंग शुरू होगी। विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज भी लाने होंगे। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए एक हजार रुपये फीस ऑनलाइन मोड से जमा करवानी होगी। किसी कारण से जो अभ्यर्थी पहली काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उन्हें दूसरी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 1500 रुपये शुल्क जमा करवाना होगा। इसके बाद वे काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की साइट पर विजिट कर सकते हैं।