फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों, कॉलेजों में महाराजा का इतिहास पढ़ाने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा सदर सभा ने शुक्रवार को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभा ने सामाजिक न्याय दिवस मनाया। सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा कि 23 सितंबर की छुट्टी मिलने के बाद पहली बार प्रदेश भर में महाराजा की जयंती मनाई जा रही है। इससे समाज में प्रेरणादायक संदेश जाएगा।
विज्ञापन

गुलचैन सिंह ने कहा कि पहली बार उचित कदम उठाते हुए महाराजा की जयंती पर अवकाश घोषित किया है। अब प्रति वर्ष छात्र महाराजा की जयंती का महत्व समझेंगे। महाराजा के इतिहास और कार्यों की सूची लंबी है। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में महाराजा का इतिहास प्रमुखता से पढ़ाने की जरूरत है। वहीं सांसद जुगल किशोर ने कहा कि महाराजा ने किन परेशानियों से रियासत को छोड़ा था, इस बारे में हम सभी को जानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महाराजा राष्ट्रवादी शासक थे। उन्होंने समाज को एक दृष्टि से देखा। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने लोकगीत के जरिये महाराजा की जयंती का महत्व ब्यान किया। मौके पर जम्मू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. आरडी शर्मा, प्रो. विद्या सागर, अजय खजूरिया सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
मेघ सभा ने मनाई महाराजा की जयंती
जम्मू। ऑल जम्मू-कश्मीर मेघ सभा ने रिहाड़ी मुख्यालय में महाराजा की जयंती मनाई। इस दौरान सभा के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त ने कहा कि महाराजा की जयंती पर अवकाश लोगों के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि कुरीतियों को खत्म करने में महाराजा की अहम भूमिका रही है। महाराजा ने हमेशा पूरे समाज को एक नजर से देखा है। मौके पर शाम लाल, अमर नाथ सहित अन्य भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन
जम्मू। नेशनल इनक्रेडिबल लिट्रेसी मिशन ने आईसीआई कोचिंग इंस्टीट्यूट ब्रांच बनतालाब व वन विभाग के सहयोग से महाराजा हरि सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान परियोजना के निदेशक राकेश्वर सिंह ने सभी का स्वागत किया। छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर मन मोहा। मौके पर अनिल कुमार और प्रति देवी सहित अन्य भी उपस्थित रहे। वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट ने घौ मन्हासा मुख्यालय जम्मू में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष आदिल मन्हास ने सभी को बधाई दी। मौके पर शिखा मन्हास, केतन जमवाल सहित अन्य भी उपस्थित रहे। उधर जम्मू वेस्ट असेंबली मूमेंट के अध्यक्ष सुनील डिंपल महाराजा हरि सिंह की जयंती पर तवी पुल स्थित महाराजा की प्रतिमा के पास कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें