अखनूर। गांव पलवां डिग्री कॉलेज में स्नातक पार्ट वन में मेरिट सूची में बिना छात्रों के प्रवेश के आरोप पर प्राचार्य डॉ. नम्रता ने बताया कि डिग्री कॉलेज में स्नातक पार्ट वन में मेरिट सूची के अंतर्गत ही प्रवेश दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती गई है। इसमें स्नातकपार्ट वन में विभिन्न विषय में मेरिट सूची तैयार की गई है। सभी में आने वाले छात्रों का प्रवेश ही मान्य है, और पूरी निष्पक्षता से प्रवेश प्रक्रिया हुई है। सभी आरोप गलत हैं। संवाद