-रिक्टर स्केल पर 3.7 की तीव्रता दर्ज की गई, कोई नुकसान नहीं
किश्तवाड़। चिनाब घाटी के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार को एक बार फिर शाम 4:44 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। पिछले चार दिनों के दौरान भूकंप का यह सातवां झटका है। इसका केंद्र जमीन से दस किलोमीटर अंदर था। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार से रविवार के बीच किश्तवाड़ में भूकंप के छह झटके महसूस किए गए थे। इनकी तीव्रता 3.5 से 2.9 के बीच थी। संवाद