फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake in Valley : जम्मू-कश्मीर में फिर हिली धरती, 21 घंटे के भीतर छह बार आया भूकंप

Wed, 24 Aug 2022 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Earthquake in Valley : भूकंप के दो झटकों का केंद्र उधमपुर, तीन का डोडा जिला और भूकंप के एक झटके का केंद्र किश्तवाड़ जिले में था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.6 से 3.9 तक मापी गई, जिससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में 21 घंटे के भीतर छह बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के दो झटकों का केंद्र उधमपुर, तीन का डोडा जिला और भूकंप के एक झटके का केंद्र किश्तवाड़ जिले में था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.6 से 3.9 तक मापी गई, जिससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का पहला झटका सोमवार देर रात 2.20 बजे 3.9 तीव्रता से आया। इसका केंद्र डोडा जिले में था। इसके बाद डोडा में ही सुबह 3.21 मिनट पर 2.6 की तीव्रता का झटका लगा। सुबह 3.44 मिनट पर 2.8 जबकि सुबह 8.03 बजे 2.9 की तीव्रता से भूकंप आया। 

इन दोनों झटकों का केंद्र उधमपुर जिले में था। वहीं, मंगलवार दोपहर 2.17 मिनट पर 3.1 की तीव्रता से भूकंप आया, जिसका केंद्र किश्तवाड़ जिले में था। देर रात 11.23 बजे 3.9 तीव्रता से एक और झटका लगा, जिसका केंद्र डोडा जिले में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें