फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाइक बिश्नाह में खड़ी, 3 माह से जम्मू में कट रहे ई-चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह निवासी व्यक्ति की बाइक का नंबर अन्य बाइक पर लगाकर खुल्ला घूम रहे शातिर
विज्ञापन

अब तक पांच बार कटा चालान, यातायात पुलिस से शिकायत के बाद भी दो बार चालान
संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। उप जिले में इस्माइलपुर गांव के निवासी गुरुदेव लाल और उनकी पत्नी नीता देवी तीन महीने से उनकी बाइक का ई-चालान कटने से परेशान हैं। उनका कहना है कि बाइक घर पर ही खड़ी रहती है, फिर भी जम्मू शहर के विभिन्न इलाकों में बाइक का चालान कट जाता है। इसकी शिकायत यातायात पुलिस से भी की गई, उसके बाद भी दो चालान कट गए। तीन माह में अब तक पांच चालान कट चुके हैं, लेकिन समाधान होता नजर नहीं आता।
मामले की जानकारी देते हुए नेता देवी ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2020 को नई बजाज प्लेटिना बाइक खरीदी थी, जिसका नंबर जेके02सीआर-0148 है। यह बाइक ग्रामीण इलाकों में ही थोड़ी बहुत चलती है। ज्यादातर वह घर पर ही खड़ी रहती है। इसके बावजूद इसके पहले चालान का संदेश 1 सितंबर को आया। यह एक हजार रुपये का था। दूसरा चालान भी एक हजार रुपये का था, जो अगले ही दिन 2 सितंबर को मिला। तीसरा चालान दो हजार का रहा, जो 5 सितंबर को कटा। इसी प्रकार चौथा चालान 19 अक्टूबर को 2000 रुपये का और पांचवां चालान 1 नवंबर को एक हजार का आया।
विज्ञापन

नीता देवी ने बताया कि उनके पति कम पढ़े लिखे हैं। उन्होंने मोबाइल पर आ रहे ई-चालान देखे ही नहीं। लेकिन, जब उनके बेटे ने एक दिन मोबाइल में आ रहे ई-चालान देखे तो पैरों के नीचे से जमीन ही निकल गई। जब ई-चालानों की डिटेल निकलवाई गई तो होश ही उड़ गए। ये चालान जम्मू के बक्शी नगर, डोगरा चौक, पनामा चौक सहित अलग-अलग हिस्सों में कटे हैं। सीसीटीवी फुटेज चेक करवाने पर पता चला कि कुछ अज्ञात लोग उनकी बाइक का नंबर अपनी बाइक पर लगाकर शहर में अलग-अलग जगहों पर चालान करवा रहे हैं। तब उन्होंने एसएसपी यातायात कार्यालय, आरटीओ कार्यालय और गंग्याल थाने में मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

उनकी गाड़ी का फेक नंबर लगाकर शहर में घूम रहे अज्ञात लोगों को बाइक सहित गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। लेकिन, किसी ने कोई उचित कदम नहीं उठाया। जब तीन चालान कटे थे, तभी उन्होंने सभी कार्यालयों में शिकायत पत्र दे दिया था। उसके बाद भी दो चालान कट गए। नीता देवी कहती हैं कि ई-चालान में आई तस्वीरों को देखकर स्पष्ट है कि उनकी बाइक के नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग से आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
-
शिकायत के बाद हमने कार्रवाई शुरू कर दी है। मैं अपने स्तर पर देखूंगा कि इस मामले की जांच कहां तक पहुंची है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
- फैजल कुरैशी, एसएसपी यातायात, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें