फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी: नार्थ जोन के लिए खेलेंगे भद्रवाह के आबिद मुश्ताक

विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी: नार्थ जोन के लिए खेलेंगे भद्रवाह के आबिद मुश्ताक,  
विज्ञापन
नार्थ जोन की टीम में जम्मू-कश्मीर से एकमात्र खिलाड़ी का हुआ है चयन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डोडा जिले की भद्रवाह तहसील के रहने वाले बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर आबिद मुश्ताक का दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन टीम में चयन हुआ है। दलीप ट्राॅफी 28 जून से 16 जुलाई तक बेंगलरू में खेली जाएगी। इसमें छह जोनल टीमें भाग लेँगी।
विज्ञापन

नार्थ जोन की 15 सदस्यीय टीम में आबिद जम्मू-कश्मीर से एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन हुआ है। घरेलू सत्र में आबिद का शानदार प्रदर्शन उनके चयन का कारण बना है। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले आबिद ने रणजी ट्राॅफी में 32 विकेट झटके थे। रणजी ट्राॅफी में विदर्भ के खिलाफ मुकाबले में आबिद ने आठ विकेट झटके थे। उनका गेंदबाजी स्ट्राइक रेट 29 था, जो देश में चौथे स्थान पर सर्वश्रेष्ठ था। वहीं 14.38 गेंदबाजी औसत थी। सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी, विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में आबिद ने शानदार प्रदर्शन किया था। नार्थ जोन की 15 सदस्यीय टीम में प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रशांत चोपड़ा, ध्रुव शौरी, अंकित कलसी, मनदीप सिंह (कप्तान), अंकित कुमार, पुलकित नारंग, निशांत सिंधु, मनन वोहरा, जयंत यादव, बलतेज सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सिद्धार्थ कौल और आबिद मुश्ताक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें