अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। डोगरा सदर सभा ने अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ठाकुर गुलचैन सिंह चरक की अध्यक्षता में केंद्र शासित प्रदेश में हाल की घटनाओं की समीक्षा के लिए एक टेलीकांफ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने कोरॉना की रोकथाम हेतु सरकार किए जारे प्रयासों की सराहना की। डीएसएस ने सभी कोरोना योद्धा जो खुद की जान को जोखिम में डाल के जरूरतमंदों कि मदद कर रहे हैं उन्हें धन्यवाद किया। उन्होंने सरकार के रहने के क्षेत्र के आधार पर कर्मचारियों को सचिवालय में कार्य करने के फैसले का स्वागत किया और इसे सकारात्मक ऐतिहासिक निर्णय कहा। उन्होंने नौकरी नीति को वापस लेने और स्थानीय युवाओं के लिए प्रदेश में सभी नौकरियों को रखने के सरकारी निर्णय का भी स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा और महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा की।