बिश्नाह। पुलिस ने सोमवार को एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान लियाकत अली उर्फ गाजा निवासी सिकंदरपुर कोठे बिश्नाह के रूप में हुई है।
बिश्नाह के सिकंदरपुर कोठे गांव में थाना प्रभारी आबिद बुखारी की देखरेख में गाड़ियों की जांच के लिए एक विशेष नाका लगाया गया था। इस दौरान नाके से पैदल गुजर रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकतों पर शक हुआ। उसकी तलाशी में 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।