श्रीनगर। पुलिस ने नशा तस्कर मोहम्मद रफीक खान उर्फ रफी राजा निवासी त्रिकंजन बोनियार, बारामुला के खिलाफ केस दर्ज किया है। तस्कर को जम्मू से हिरासत में लिया गया है और सेंट्रल जेल कोट भलवाल जम्मू में भेजा गया। आरोपी तस्कर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह उरी, बोनियार, त्रिकंजन, बिझामा और जिले के अन्य क्षेत्रों के स्थानीय युवाओं को ड्रग्स की आपूर्ति करता था।