श्रीनगर। पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर के खिलाफ बारामुला में पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तस्कर तौसीफ नबी गनी उर्फ तौसीफ पुज्ज निवासी स्टेडियम कॉलोनी बारामुला के खिलाफ हिरासत आदेश जारी किए थे। उसे सेंट्रल जेल कोट भलवाल जम्मू में रखा गया है। ड्रग तस्कर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वह टाउन बारामुला और जिले के अन्य क्षेत्रों के स्थानीय युवाओं को नशे की आपूर्ति करन और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के व्यापार को बढ़ावा देने में शामिल था। कई एफआईआर दर्ज होने के बावजूद उसने अपनी गतिविधियों में सुधार नहीं किया।