फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में मरीज बनकर आ रहा था नशा तस्कर, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। बख्शी नगर पुलिस ने एक कुख्यात नशा तस्कर को दबोचा है। वह पंजाब से मरीज बनकर एंबुलेंस की आढ़ में छुपकर जम्मू आ रहा था। इसके पास से हेरोइन और एक रिवाल्वर भी बरामद की गई है। पंजाब का रहने वाला साथी तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सोमवार को पुलिस की ओर से पवन आइस क्राइम के पास पुलिस ने नाका लगाकर पंजाब नंबर की एंबुलेंस इनोवा पीबी 11एएन, 8447 को जांच के लिए रोका। पुलिस को चालक की तरफ से देख शक हुआ तो उन्होंने दस्तावेज चेक किए। इसी दौरान तलाशी लेने पर दस ग्राम हेरोइन बरामद की गई। एंबुलेंस के भीतर शक्ति नगर जम्मू का रहने वाला विशाल शर्मा उर्फ वीशू मरीज बनकर लेटा हुआ था। जबकि पंजाब के लुधियाना का रहने वाला हीरा सिंह  एंबुलेंस चला रहा था। पुलिस ने मेडिकल रिकार्ड देखा तो यही नहीं पाया गया। साथ ही जब तलाशी ली गई तो विशाल से एक रिवालल्वर और दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि विशाल नशा माफिया है। नशा तस्करी के लिए वह पंजाब ही रहता है। वहीं पर उसने अपना ठिकाना बना रखा है। वह पंजाब और कश्मीर से हेरोइन लाकर जम्मू में बेचता है। लंबे समय से इस काम में लगा हुआ है। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने रिवाल्वर और एंबुलेंस को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें