कुख्यात नशा तस्कर जतिंदर सिंह उर्फ लांबा सोनू गिरफ्तार फोटो पुलिस
जम्मू। गंग्याल पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर जतिंदर सिंह उर्फ लांबा सोनू निवासी मॉडल टाउन डिग्याना कैंप को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत दो एफआईआर दर्ज है। नशा स्तर लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। 20 जनवरी को पीआईटी-एनडीपीएस के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। धरपकड़ के लिए एसएचओ जसविंदर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। आरोपी को कठुआ जिला जेल में भेजा गया है। ब्यूरो
दस साल से फरार भगोड़ा गिरफ्तार
दोमाना। पुलिस ने 10 साल से फरार भगोड़े को गिरफ्तार किया है। एसएचओ सुशील चौधरी ने बताया कि आरोपी 2013 से गिरफ्त से बाहर था। ऋषि कुमार निवासी रेशमघर कॉलोनी (कृष्णा नगर) का रहने वाला है। न्यायालय द्वारा सीआरपीसी की धारा 512 के तहत वारंट जारी किया गया था। आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। संवाद
अवैध खनन में शामिल वाहन जब्त
जम्मू। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट उत्तर नितीश ने खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान मशीनरी को जब्त किया गया। उन्होंने कांगरेल में अनुमति के बिना खनन गतिविधियों में दो जेसीबी और डंपर को जब्त किया। इसी तरह घेंक और भलवाल में एक-एक डंपर कब्जे में लिया गया। ब्यूरो