संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बिश्नाह में ऑपरेशन संजीवनी के तहत कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद तस्कर को जिला जेल उधमपुर भेज दिया है।
कुख्यात नशा तस्कर लियाकत अली पुत्र हुसन मीर निवासी सिकंदरपुर कोठे तहसील बिश्नाह के खिलाफ डिवीजनल कमिश्नर जम्मू से हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उपर्युक्त तस्कर बिश्नाह पुलिस स्टेशन के चिट्टा हॉटस्पॉट से काम कर रहा था।