बाड़ी ब्रहमणा में पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 35 से 40 के खिलाफ केस
सांबा। जिला के बाडी ब्राह्मणा में अतिक्रमण हटाने गए जिला प्रशासन व पुलिस कर्मियों पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। नशे के किंगपिन की तलाश के लिए दिनभर छापेमारी करती रही।
बता दें कि बलोल क्षेत्र को नशे का हाॅटस्पाट घोषित किया था। 12 मई को जिला प्रशासन ने बाडी ब्राह्मणा की बलोल खड्ड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस जवानों को भेजा था। पुलिस ने कुछ क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया, अगले दिन 13 मई को दोबारा पुलिस जवान जेसीबी मशीन लेकर खड्ड में पहुंचे तो लोगों ने पथराव कर दिया। इससे पुलिस के 10 जवान जिसमें महिला कर्मी भी घायल हो गए, पुलिस ने आंसू गोले दागे, जिससे व्यक्ति भी घायल हो गया था। पुलिस पर हमला करने के आरोप में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने भाग अली उर्फ भागू उर्फ सन्नी पुत्र मंगत अली निवासी किकरी मोड़ बाड़ी ब्राह्मणा, मुश्ताक अली उर्फ बच्चू उर्फ डॉन पुत्र सादिक अली निवासी बलोल खड्ड, उमर पुत्र अली हुसैन निवासी बलोल खड्ड, शायदा, कोदू पुत्र शेर अली, अशरफ, फरमान अली पुत्र मोसिम अली, सलाम पुत्र मंगत अली, महिला शीमा बेगम सहित 35/40 अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार कि भाग अली नशा किंगपिन का दायां हाथ बताया रहा है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है। सूत्रों के अनुसार कि जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक भी की है।