ज्यौड़ियां। चिनाब में बीते रविवार को कलश विसर्जन के दौरान डूबे युवक का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। मंगलवार को भी गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश की गई। खौड़ के वार्ड-7 का विशाल सिंह (23) रविवार शाम को कलश विसर्जन के लिए निकाली गई यात्रा के दौरान गांव पगांली के पास दरिया में डूब गया था, जिसकी तीन दिन से तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला। तलाशी अभियान के दौरान पहुंचे थाना प्रभारी खौड़ बलविंदर सिंह ने बताया कि गोताखोर कड़ी मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।