रामगढ़। रामगढ़ में शुक्रवार रात पाकिस्तानी ड्रोन ने भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा घुसपैठ की कोशिश की। बीएसएफ जवानों ने ड्रोन को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस पर ड्रोन कुछ मिनटों में ही पाकिस्तान की ओर भाग गया। इसी इलाके में जनवरी में किसान को खेत में ड्रोन पड़ा मिला था। अब तीसरी बार नंगा गांव में पाकिस्तान की ड्रोन घुसपैठ को बीएसएफ के जवानों ने विफल किया है। ड्रोन के जरिए नशे की बड़ी खेप पाकिस्तान भारत में भेजता रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि देर रात करीब चार-पांच राउंड फायरिंग की आवाज आई तो लोगों में दहशत का माहौल बन गया। शनिवार सुबह होते ही बीएसएफ जवानों ने उसी जगह पर सर्च ऑपरेशन चलाया।