फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर के गड़खाल में मिला ड्रोन, सेना ने बताया अपना

Sun, 14 Sep 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गड़खाल में शनिवार को ड्रोन मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत गड़खाल पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी मुमताज अहमद ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर पेड़ पर लटके ड्रोन को कब्जे में लिया। ड्रोन मिलने के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। देर शाम सेना ने पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी कि 11 सितंबर से उनका एक ड्रोन लापता था। पहचान की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने ड्रोन को सेना को सौंप दिया। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में सतर्कता और त्वरित सूचना देना बेहद आवश्यक है। फिलहाल ड्रोन की बरामदगी से स्थानीय लोगों में राहत है कि मामला संदिग्ध नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें