रियासी। माहौर तहसील के बदोरा क्षेत्र में जेसीबी मशीन (जेके20बी-1579) के नाले में गिरने से चालक की मौत हो गई। यह जेसीबी मशीन चसाना की तरफ जा रही थी। इस दौरान यह अनियंत्रित हो कर नाले में गिर गई। मृतक की पहचान हरभजन शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी कांगडी, सुंदरबनी (राजौरी) के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद शव को बाहर निकाला गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।