फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध, दुकानदारों के हंगामे पर बिना कार्रवाई लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
-टीम व दुकानदारों में हुई बहसबाजी, दुकानदारों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-नपा अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, कहा-बिना वजह किया जा रहा परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अखनूर बाजार में अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका अखनूर की टीम को वीरवार को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान टीम और दुकानदारों के बीच तीखी बहसबाजी भी हुई। हंगामा कर रहे लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अखनूर तारिक अहमद ने लोगों को समझाकर लोगों को पीछे हटा दिया।

खिलाफ वर्जी इंस्पेक्टर खलील अहमद की अगुवाई में नपा टीम ने अखनूर मुख्य बाजार में शर्मा स्वीट्स शॉप के पास फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की मुहिम अभी शुरू ही की थी की बड़ी संख्या में दुकानदारों ने एकत्रित होकर कमेटी की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। दुकानदारों की टीम के सदस्यों के साथ कहासुनी हो गई। दुकानदारों ने कहा कि नपा अखनूर की टीम हर बार अतिक्रमण के नाम पर केवल स्थानीय दुकानदारों को परेशान करती है जबकि पूरे बाजार में नपा अधिकारियों ने रिश्वत लेकर जगह-जगह रेहड़ियां व फड़ियां लगवाई हुई हैं। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाए कि कुछ दुकानदार भी पैसे लेकर दुकानों के आगे फड़ियां व रेहड़ियां लगवा रहे हैं, जिनसे यह दुकानदार 300 से 500 रुपये प्रतिदिन ले रहे हैं। दुकानदारों ने नपा अधिकारियों पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाते हुए नपा कर्मियों से पूछा कि बिना किसी लाइसेंस या अनुमति के कैसे यह रेहड़ियां व फड़ियां बाजार में लग रही हैं और क्यों इन पर नपा अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते। लोगों ने कहा कि नपा अधिकारी केवल स्थायी दुकानदारों को तंग करने आते हैं और वह लोग नपा को हर तरह का टैक्स देते हैं और उनके पास जरूरी सी फॉर्म भी मौजूद है। लेकिन गैरकानूनी रूप से बाजार में अतिक्रमण किए लोगों पर नपा अधिकारियों की खामोशी दर्शाती है कि नपा अधिकारियों की इन अतिक्रमणकारियों से मिलीभगत है। लोगों के विरोध के चलते नपा अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के अभियान को बीच छोड़ वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने का अभियान रुका नहीं, दुकानदारों के आरोप भी झूठे
खिलाफ वर्जी इंस्पेक्टर खलील अहमद ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान रुका नहीं है यह आगे भी चलेगा। बाजार में दोनों तरफ फुटपाथ पर अतिक्रमण है, जिसे किसी भी हालत में हटाया जाएगा। लोगों के आरोप झूठे हैं। नपा का कोई अधिकारी किसी से अतिक्रमण करवाने के पैसे नहीं लेता है। केवल लाइसेंस वाली रेहड़ियां ही लगेंगी। गलत तरह से लगाई रेहड़ियां, फड़ियां व गाड़ियों का चालान होगा। लोगों को खुद समझना चाहिए कि चलने तक कि जगह नहीं है। हर जगह गंदगी है। लोगों को भी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। नपा का सहयोग करना चाहिए, उससे उनके व्यापार में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें