फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पुरमंडल ब्लॉक की पंचायत देओन मे पानी के लिए प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल ब्लॉक की पंचायत देओन में लोगों ने क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। इस मौके पर जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पानी की समस्या से निरंतर उनका क्षेत्र जूझता रहा है। इसको लेकर जल शक्ति विभाग गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या इतनी है कि लोग बारिश का पानी तालाब और अन्य प्राकृतिक स्रोत पर निर्भर हैं। लोगों ने बताया कि पंचायत में डेढ़ सौ घर हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति नाममात्र है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत सरकार और प्रशासन द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं कि हर घर में नल से जल का वायदा पूरा किया जाएगा, लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही बयां हो रही है। लोग पीने का पानी साफ न मिलने के कारण बीमार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति के लिए पानी के टैंकर क्षेत्र में भेजे जाते हैं, लेकिन वह पूरे नहीं पड़ते हैं। इसके चलते लोग काफी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में मगर सिंह, सागर सिंह, प्रकाश सिंह, राज सिंह, करनैल सिंह, बंसी सिंह, शम्मी और अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें