वाटर कूलर लगवाने पर मौजूद लांयस कल्व के सदस्या व एसडीपीओ सुरेन्द्र सिंह व अन्या
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बे के दलजीत चौक स्थित शिव मंदिर के पास लायंस क्लब आरएस पुरा ने वाटर कूूलर लगवाया है। इसका उद्घाटन क्लब प्रधान दीप राज शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में बाजार में कई लोग आते जाते हैं। गर्मी में उन्हें पानी की कमी महसूस न हो। इसी उद्देश्य के साथ वाटर कूलर लगवाया गया है। इस दौरान
एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जयपाल शर्मा, क्लब के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह अजरोट, मदन लाल खन्ना, डॉ. पद्मदेव रैना आदि मौजूद रहे। संवाद