परगवाल। सीमा क्षेत्र में पांच दिन से जलापूर्ति ठप है। लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है जल शक्ति विभाग का ट्रांसफार्मर पांच दिन से जला है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी विभाग अभी तक ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं करा पाया है। जलापूर्ति नहीं होने से सरकारी कार्यालयों में भी जल संकट गहराया हुआ है। लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी गणेश सिंह ने कहा कि वह ज्यादातर ट्यूबवेल का पानी ही पीते हैं। सरकार भी लोगों को स्वच्छ और साफ पानी के लिए प्रोत्साहित करती है, लेकिन पांच दिन से वह हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि विभाग जल्द से जल्द नया, ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशानी न हो।