आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार को बारामूला जिले के पट्टन क्षेत्र के माग्रेपोरा गांव में मंगलवार दोपहर तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान घर-घर तलाशी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार 29 आरआर, एसओजी, 176 बीएन सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से माग्रेपोरा गांव में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं क्षेत्र में अंदर आने और बाहर जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया है और डोर टू डोर सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।