फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की पेंशन मैं न हो कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा ऑल जम्मू कश्मीर एक्स सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य महासचिव दर्शन कुमार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि  पैरामिलिट्री फोर्स के रिटायर जवानों जिनकी  पेंशन 20 हजार रुपए से कम है उनका डी.ए नहीं काटा जाना चाहियेl आरएस पुरा में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान एसोसिएशन के राज्य महासचिव दर्शन कुमार ने कहा कि  पैरामिलिट्री फोर्स के पूर्व जवानों को सरकार द्वारा अभी तक वन रैंक वन पेंशन का लाभ नहीं दिया गया है और ऐसे में अगर सरकार इन जवानों का हर माह डी . ए काटती है तो पूर्व जवानों को अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो जाएगा l उन्होंने कहा कि मुश्किल हालातों में भी पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं और इस मुश्किल घड़ी में पूर्व जवान भी पीछे नहीं है और वे लगातार एक समाज सेवक के रूप में काम कर रहे हैं! उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस फैसले को जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिये l             
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें