फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंदिर का दानपात्र तोड़ नकदी समेटी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल मार्केट में नाग मंदिर का मामला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, फुटेज भी खंगाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गोल मार्केट स्थित नाग मंदिर में बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे तीन दान पात्रों को तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

बताया जाता है कि चोर तड़के गेट से अंदर गया। इसके बाद उसने पहले एक दानपात्र को तोड़ा। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा। इसके बाद अन्य दो दानपात्रों को तोड़ कर कैश समेटा। वारदात के बारे में तब पता चला, जब सुबह के समय लोग पूजा करने के लिए पहुंचे। इसके बाद मंदिर कमेटी को सूचित किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। इससे पहले रेशमघर कालोनी में शनिदेव मंदिर में चोरी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है। मंदिर के दानपात्र से कितनी राशि चोरी हुई है, इस बारे में अभी कुछ बताया नहीं जा सकता है। फुटेज के अनुसार मंदिर के अंदर एक ही व्यक्ति गया है, जो करीब आधे घंटे तक रुका रहा और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें