कार्यभार संभालते ही तहसीलदार अरनिया ने बांटे डोमिसाइल प्रमाणपत्र।
अरनिया। नवनियुक्त तहसीलदार अमित मन्हास ने शुक्रवार को कार्यभार संभालते ही लोगों को राहत देना शुरू कर दी। इसके चलते
तहसील कार्यालय में डोमिसाइल प्रमाणपत्र बनाने और वितरण के काम में तेजी आना शुरू हो गई।
तहसीलदार द्वारा लोगों को काफी मात्रा में डोमिसाइल प्रमाणपत्र वितरित किए गए। क्षेत्र में जन अभियान के तहत लगाए गए शिविर में लोगों को अन्य प्रमाणपत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए एसडीएम साउथ अभिषेक अबरोल के निर्देश पर तहसील के विभिन्न गांव में शिविर लगाकर लोगों को प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। वहीं एसडीएम साउथ अभिषेक अबरोल व तहसीलदार अरनिया ने बताया कई विद्यार्थियों के पास दस्तावेज नहीं होने से परेशान होना पड़ रहा था। उनको भी जल्द से जल्द डोमिसाइल सर्टिफिकेट व बॉर्डर सर्टिफिकेट बना कर मुहैया कराए जाएंगे। इस मौके भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश पंत, मखन लाल, परवेज, राजस्व विभाग के अन्य कर्मियों ने भी प्रमाणपत्र जारी करने में सहयोग दिया है।