चायत बटल में तहसीलदार खडाह बली ने डोर टु डोर एक हजार डोमिसाइल वितरित किये
ज्यौड़ियां। खड़ाहबली की पंचायत बटल के ग्रामीणों को रविवार को तहसीलदार रमेश चंद्र ने घर-घर जाकर डोमिसाइल प्रमाणपत्र वितरित किए। इस मौके पर सरपंच रीनू कुमारी तथा पंच गारू राम, रोशन लाल, पुरुषोत्तम लाल, नायब सरपंच सकानदियां देवी, नंबरदार और चौकीदार भी उपस्थित रहे। तहसीलदार ने एक हजार के करीब प्रमाणपत्र वितरित किए। सरपंच ने बताया कि जहां प्रमाणपत्र के लिए लोग भटक रहे थे वहीं तहसीलदार ने लोगों को सुविधाएं देते हुए डोर टु डोर प्रमाणपत्र वितरित किए। यह सराहनीय कदम है। यशपाल, रमेश रीन, बचन लाल, दलीप कुमार तथा प्रकाश चंद ने भी तहसीलदार के प्रयास की सराहना की।