फोटो में तहसीलदार खौड डोमिसाइल भेंट करते हुये
ज्यौड़ियां। तहसीलदार खौड़ की तरफ से बुधवार को 370, 35ए से आजादी की पहली वर्षगांठ पर क्षेत्र के वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी लोगों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र वितरित किए गए। तहसीलदार सुदेश शर्मा ने बताया कि आज 15 प्रमाणपत्र वितरित किए। अब तक हम तहसील के तीन सौ लोगों प्रमाणपत्र वितरित कर चुके हैं। डोमिसाइल बनाने की प्रक्रिया तहसील में जारी है। हमारी क्षेत्र के लोगों से अपील है कि डोमिसाइल के लिए तहसील कार्यालय में भीड़ नही जुटाएं। मास्क पहन कर आएं और दूरी का ध्यान रखें। अब तक कुल 65 सौ डोमिसाइल जारी किए जा चुके हैं। संवाद