ज्यौड़ियां। वीकेंड लॉकडाउन के चलते डोगरा सदर सभा खौड़ की तरफ से रविवार को ऑनलाइन मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान सुखदेव सिंह ने की। बैठक में सभा की तरफ से डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनाने को लेकर क्षेत्र के लोगों को आ रही परेशानियों पर बातचीत की गई। इसमें सभा के उपजिला खौड़ के प्रधान सुखदेव सिंह भाऊ ने कहा कि क्षेत्र के लोग डोमिसाइल सर्टिफिकेट के लिए तहसीलदार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इसमें वह परेशान और दरबदर हो रहे है। प्रशासन को चाहिए कि लोगों की परेशानी को देखते हुए पंचायत स्तर पर कैंप लगा कर लोगों को डोमिसाइल सर्टिफिकेट मुहैया कराया जाए। उन्होंने कहा कि इससे एक लोग ठगी का शिकार नहीं होंगे, दूसरा लोगों को घर बैठे सर्टिफिकेट मिल जाएगा। सुखदेव सिंह भाऊ ने कहा कि इस विषय में सभा की टीम जल्द एसडीएम खौड़ से भेंट करेगी। संवाद