दोमाना। मढ़ में लगातार अघोषित बिजली कटौती के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए नियमित बिजली आपूर्ति की मांग उठाई। छात्रों ने कहा कि भीषण गर्मी और उमस के बीच बिना बिजली कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो गया है। पंखे बंद रहने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सुबह करीब 7 बजे बिजली चली गई जो कई घंटों तक बहाल नहीं हुई। विद्यालय का समय दोपहर 2 बजे तक होता है और इस दौरान बिजली कटौती से पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो जाती है। उन्होंने विद्युत विभाग और स्थानीय प्रशासन से विद्यालय समय के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। संवाद