फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पत्याली चक में कुत्तों का आतंक, बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मढ़ ब्लॉक के पत्याली चक एवं संग्रामपुर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। यह कुत्ते कई लोगों को काट चुके हैं। इलाके में कुत्तों का डर इतना बढ़ गया है कि लोग बच्चों को अकेला घर से बाहर नहीं निकलने देते। स्थानीय निवासी रिंकू, अजय, विकास एवं सोनू ने बताया कि लोग कुत्तों के डर से बच्चों को अकेले बाहर भेजने से कतरा रहे हैं। लोगों को हर समय खौफ रहता है कि कहीं उनके बच्चे कुत्तों का शिकार न बन जाएं। उन्होंने बताया कि लोगों को रात में भी बाहर निकलते हुए लाठियां लेकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इलाके में कुत्तों के आतंक से न केवल स्थानीय निवासी बल्कि वाहन चालक भी भयभीत हैं। शाम ढलते ही पत्याली चक में सड़क किनारे खुंखार कुत्ते घूमते दिखाई देते हैं जिस कारण सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को देखते ही कुत्ते पीछे भागने लगते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक हड़बड़ाहट में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि शहर में तो कुत्तों को निगम द्वारा पकड़ लिया जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई आगे नहीं आता। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस कुत्तों को पकड़कर दूर छोड़ा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें