फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ससुराल पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। घरोटा पुलिस थाना में महिला से छेड़छाड़, मारपीट और दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार खुशबू खान निवासी सुजवां ने अदालत में शिकायत दायर कर आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते हैं। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पति की गैरमौजूदगी में ससुर गुलाम मुस्तफा उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। परिवार के अन्य सदस्य भी उसे परेशान करते थे। द्वितीय मुंसिफ (जेएमआईसी) जम्मू के आदेश पर थाना घरोटा में आरोपी रफीक अहमद, गुलाम मुस्तफा, राशिदा बीबी, शब्बीर अहमद, दिलशान अहमद और नसीमा अख्तर को नामजद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें