अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। डोगरा सदर सभा ने हाई कोर्ट के दरबार मूब पर लिए गए निर्णय का स्वागत किया है। यह बात सभा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क ने कही। प्रेस वार्ता को सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के इस फैसले से जम्मू और कश्मीर दोनों ही संभागों को लाभ होगा। डीएसएस ने अफील की कि इस साल से सेक्टरेटी जम्मू और कश्मीर दोनों ही संभागों में शुरू हो जाना चाहिए। डीएसएस ने इस दौरान कोरोना वारियर्स की सरहाना करते हुए लोगों से अपील की कि वह उन लोगों का पूरा समर्थन करें जो घरों से बाहर जाकर उनकी रक्षा करने के लिए खुद की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। वहीं इस दौरान सभा की तरफ से सभी शहीदों के लिए दो मीनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की गई। वहीं गुलचैन सिंह चाढ़क ने जम्मू-कश्मीर के जो लोग दूसरे राज्यों में फंसे हैं उनपर चिंता व्यक्त की साथ ही प्रशासन से जम्मू-कश्मीर में दूसरे राज्यों के लोगों की पूरी सहायता करने की अपील की।