संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। डोगरा फ्रंट शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में विवादास्पद टिप्पणी के लिए कनाडा प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने त्रूदो की तस्वीरें जलाईं। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले की जांच में त्रूदो ने दावा किया कि इसमें भारत का हाथ था। इस पर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि त्रूदो ने कनाडा की संसद में बिना सबूत के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कनाडाई राजनीतिक हस्तियों द्वारा ऐसे तत्वों के प्रति खुले तौर पर सहानुभूति व्यक्त करना गहरी चिंता का विषय है। यहां अभिषेक, बंटू, विक्की, प्रेम, नरेश, कालू, रामपाल, विनय मौजूद रहे।