- डोगरा फ्रंट व शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रानी पार्क में खाली बाल्टियां लेकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डोगरा फ्रंट और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में जल आपूर्ति और बिजली कटौती के खिलाफ रानी पार्क में रोष रैली निकाली और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने खाली बाल्टियां लेकर नारेबाजी की।
पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। हिंदुओं के लिए पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इसे पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, लेकिन लंबी और अनियमित बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं। बिना बिजली-पानी के सावन माह के सोमवार की तैयारियां अधूरी ही रह गईं। गर्मी और उमस में बिजली कटौती से लोगों के पसीने छूट रहे हैं।
वहीं बिजली न होने के कारण पानी की अनुपलब्धता के कारण स्थिति भी बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि जब जम्मू के लोग स्मार्ट मीटर की रीडिंग के अनुसार बिल का भुगतान कर रहे हैं तो 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होनी चाहिए। इस मौके पर अभिषेक, गीता, गणेश, बंटू, प्रेम, रामपाल, राम और अन्य मौजूद रहे।